Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2024। इस धरा पर जहां धर्म की बात आती है वहां सभी धर्मों का सार एक है। केवल मान्यताएं भिन्न भिन्न है। ऐसे में जरूरत है कि व्यक्ति किसी भी धर्म को मानने वाला हो, वह अपने जीवन को अहिंसा, करूणा, मैत्री प्रधान बनावें और वास्तविक रूप से साम्प्रदायिकता विहीन समाज का निर्माण करें। ये प्रेरणा तेरापंथ सेवाकेन्द्र में विराजित साध्वी कुंथुश्री जी ने मंगलवार को अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के तहत आयोजित साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम में दी। साध्वीजी ने अणुव्रत के मंच को सभी धर्म, सम्प्रदायों के समन्वय का मंच बताया एवं इस अभियान के साथ हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सहित सभी धर्मों के लोग जुड़ कर मानव धर्म को आगे बढ़ा रहें है। विदित रहे कि अणुव्रत विश्व भारती के तत्वाधान में देशभर में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मनाए जा रहे अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह की शुरूआत मंगलवार को साम्प्रदायिक सद्भाव दिवस के साथ हुई है। स्थानीय अणुव्रत समिति द्वारा समिति अध्यक्ष सुमति पारख की अगुवाई में पूरे सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा मनाई गई है। इकाई मंत्री रणवीर सिंह खीची ने बताया कि मंगलवार को साध्वीवृंदों द्वारा साम्प्रदायिक सौर्हाद गीतिका के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ एवं कार्यक्रम में दिवस प्रभारी सत्यनारायण स्वामी ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में बजरंगलाल सेवग, सत्यदीप भोजक, महिला मंडल एवं जैन सभा से दीपमाला डागा, एडवोकेट अबरार अहमद, विमल भाटी, थानमल भाटी आदि ने विचार रखे एवं आभार इकाई मंत्री ज्ञापन रणवीरसिंह खीची ने किया। कार्यक्रम संयोजन विशाल स्वामी ने किया एवं कार्यक्रम के दौरान समिति अध्यक्ष सुमति पारख, ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, अशोक बैद, विक्रम मालू, करनी सिंह बाना, गणेश शर्मा, गंगासागर शर्मा आदि मौजूद रहे।