Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितम्बर 2024। जम्मू कश्मीर में बीकानेर के जवान रामस्वरूप कस्वां की मौत के बाद उसे शहीद का दर्जा नहीं देने से हुआ बवाल तीसरे दिन भी जारी है। बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे नंबर 11 तीसरे दिन भी बंद रहा। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे इस हाईवे पर धरना दिया गया और शनिवार दोपहर 12 बजे तक भी कोई सहमति नहीं बन पाई एवं हाईवे जाम जारी है। प्रशासन और कस्वां के परिजनों के बीच तीन दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन सभी मांगों पर सहमति नहीं आंदोलन जारी है। वहीं इस सबंध में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए रक्षा मंत्री को पत्र देकर उच्च स्तरीय जांच करवा कर कार्यवाही करने की मांग की है। वहीं चूरू सांसद राहुल कस्वां, नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र देकर शहीद घोषित करने की मांग है। बीकानेर में म्यूजियम चौराहे पर हाईवे जाम से किए गए यातायात डाईवर्जन के कारण पंचशती सर्किल, व्यास कालोनी, सादुलगंज, पीबीएम अस्पताल, पवनपुरी, अम्बेडकर सर्किल, मेडिकल कालेज चौराहे सहित हर और जाम के हालात बन रहे है। जवान रामस्वरूप कस्वां के सैन्यकर्मी भाई श्रीराम कस्वां भी धरने पर हैं। उनके साथ प्रशासन की तीन दौर की बात हो चुकी है, इसके बाद भी किसी तरह का नतीजा नहीं निकल पा रहा है।
इन मांगों पर वार्ता विफल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामस्वरूप कस्वां को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए बनी संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच जिन मुद्दों को लेकर सहमति नहीं बन रही है, उसमें सबसे बड़ी मांग शहीद का दर्जा ही है। दरअसल, शहीद का दर्जा देने का अधिकार जिला प्रशासन और राज्य सरकार के पास नहीं है। वहीं शहीद की तरह अंतिम यात्रा व अंतिम संस्कार की मांग भी है। जिस पर प्रशासन ने भी सहमति दी है। वहीं आत्महत्या घोषित करने वाले जिला सैनिक अधिकारी को तुरंत हटाने, अनुंकपा नौकरी, मुआवजे सबंधी मांगों पर भी सकारात्मक चर्चा की जानकारी सामने आ रही है।
अभी तक नहीं आए हनुमान बेनीवाल और राहुल कस्वां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को धरना स्थल पर सांसद हनुमान बेनीवाल और सांसद राहुल कस्वां के पहुंचने की बात की जा रही थी लेकिन दोनों ही नहीं आए। राहुल कस्वां के संपर्क में देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग है लेकिन वो स्वयं ये स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि कस्वां आएंगे या नहीं? अब शनिवार को भी इन दोनों सांसदों के बीकानेर आने की बात है लेकिन दोपहर तक भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई।
श्रीडूंगरगढ़ के नेता भी शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरने पर तीन दिनों से जिले भर के नेताओं के साथ साथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, युवा नेता हरिराम बाना, मूलाराम भादू, पूनमचंद नैण, राजेन्द्र बापेऊ, गणपतराम जाखड़, सीताराम सिहाग आदि सक्रिय है।