Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितबंर 2020। ईमानदार नेता के रूप में अपनी पहचान गढ़ने वाले व जनता के मनों पर स्मृतियों की छाप छोड़ने वाले क्षेत्र के किसान नेता लूणाराम सारण को याद करने आज बड़ी संख्या में क्षेत्र के कद्दावर नेता पहुंचे। श्रद्धाजंलि देते हुए विधायक गिरधारी लाल महिया ने युवाओं को राजनीति में अपना घर भरने के लिए नहीं वरन देश व समाज की सेवा के लक्ष्य से आने की बात कही। महिया ने कहा कि युवा ईमानदार राजनीति की प्रेरणा दिवंगत लूणाराम सारण से लेवें। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने सारण को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लूणाराम सारण को जनता ने प्रधान, विधायक और जिलाप्रमुख तक का सम्मान दिया क्योंकि वे जनता के सुख-दुख में उनके साथ रहें। सारण की 24वीं पुण्यतिथि पर किसान छात्रावास में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में रामगोपाल सुथार, तोलाराम जाखड़, श्रवण कुमार भाम्भू, धूड़ाराम डेलू, बीरबलराम देहडू, रतनसिंह राठौड़, श्याम सुंदर आर्य, कन्हयालाल सियाग, शिव तावनिया, गोपाल व्यास, मूलनाथ सिद्ध, बहादुर नाथ सिद्ध, रामप्रताप बलिहारा रिड़ी, सहित बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक, नागरिक पहुंचे। सभा का संयोजन सुभाष पूनियां ने किया और बिग्गा सरपंच व लूणाराम सारण के पौत्र जसवीर सारण ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत नेता लूणाराम सारण को श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में क्षेत्र के कद्दावर नेता पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारी लाल महिया ने लूणाराम सारण से युवाओं को ईमानदारी की प्रेरणा लेने की बात कही।