Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2024। अवाड़ा सोलर प्रोजेक्ट के कार्य को लेकर सूडसर के किसान व ग्रामीण धरने पर बैठे है। गुरूवार को यहां विवाद हुआ और सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान मौके पर भी पहुंचे। कपंनी के कार्मिक ने सात नामजद सहित अन्य जनों पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। कंपनी में कार्यरत जामसर के बदरासर निवासी 26 वर्षीय राधाकिशन पुत्र मदनलाल नायक निवासी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार सुबह करीब 11 बजे वह ड्राइवर का काम कर रहा था तभी सूडसर निवासी प्रेमकुमार जाट, तारांचद जाट, मनफुल जाट, श्रीराम जाट, बजरंग जाट, रामचंद्र जाट, मनोज जाट व 10-12 अन्य लोगों के साथ आए और उसे जातिसूचक गालियां देते हुए काम रूकवा दिया। आरोपियों ने परिवादी के साथ मारपीट करते हुए काम नहीं करने के लिए धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच सीओ निकेत पारीक को दे दी है।