Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2024। इस बार श्रीडूंगरगढ़ अंचल में मानसून मेहरबान रहा है और चारों और खासी हरियाली छा गई है। विभाग की संभावना के अनुसार ही मंगलवार को अंचल के कई गांवो में भारी बरसात हुई है। गांव देराजसर में रास्तों सहित गांव की गुवाड़ जलमग्न हो गई है। यहां अनेक घरों व नीचले स्थानों में पानी भर गया है और ग्रामीण राहत कार्यों की मांग कर रहें है। वहीं गांव डेलवां में भारी बरसात से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां आवागमन बाधित हो गया व अन्य गांवो से संपर्क भी बाधित हो गया है। वहीं दूसरी और गांव गुसाईंसर बड़ा में भी भारी बरसात से गांव की गलियों व गुवाड़ में पानी भर गया है। नीचले स्थानों व अनेक घरों में पानी भर गया है। धीरदेसर चोटियान में भी अनेक घर जलमग्न हो गए है और लोग राहत कार्यों में जुट गए है। घरों के आगे मिट्टी के कट्टे भर कर लगाए जा रहें है। बता देवें गांव लखासर व सेरूणा में भी अच्छी बरसात हुई है। बाना ऊपनी की और हल्की बरसात रही है। श्रीडूंगरगढ़ शहर में भी दिन भर में कई बार बारिश हुई एवं रूक रूक कर हल्की बारिश होती रही। इस कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। बादल अभी छाए है और मौसम विभाग की संभावनाओं के अनुरूप अभी बरसात की संभावना बनी हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलंवा में भारी बारिश से टूटी सड़क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में भारी बारिश से बड़ी संख्या में घरों में घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुंसाईसर बड़ा में भारी बारिश के बाद मुख्य गुवाड़ एवं मुख्य मार्ग हुए जलमग्न, घरों में भी घुसा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर में भी भारी बारिश।