Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-01 at 16.33.38
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2024। क्षेत्र के सबसे बड़े हनुमान धाम पूनरासर में रविवार को बाबा के जमकर जयकारे गूंजें और मौका था यहां श्री पूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट कोलकता द्वारा संचालित श्रीराम प्रसाद शाला (भोजनालय) के नवीनीकृत भवन के लोकार्पण का। पूनरासर धाम में पहुंचने वाले श्रृद्धालुओं एवं आमजन के लिए इस प्रसादशाला में नई व्यवस्थाएं की गई है। नई प्रसादशाला का लोकार्पण श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत व बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने फीता काटकर किया। विधायक सारस्वत ने निर्माणकर्ता परिवार को आभार जताते हुए दानदाताओं को आगे आकर हनुमान धाम पर विकास कार्यों की प्रेरणा दी। विधायक व्यास ने बीकानेर जिले के इस बड़े धाम पर सतत विकास कार्यों की जरूरत बताते हुए आमजन के लिए उपयोगी विकास कार्य होने की बात कही। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष भिखमचंद पुगलिया, मंत्री मनोज कुमार जैन, सुमेरमल सुराणा, ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र बच्छावत मंचासीन रहे। ट्रस्ट के संपत पारीक एवं श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ बीकानेर अध्यक्ष पराशर नारायण शर्मा ने मंचासिन अतिथियों का साफा पहना कर एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पूनरासर के ग्रामीणों की मौजूदगी रही जिन्हें संबोधित करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने सभी पर बाबा की कृपा होने की बात कही। सारस्वत ने इस प्रसादशाला से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने की बात कहते हुए ट्रस्ट का आभार जताया। कार्यक्रम में बजरंग लाल शर्मा, ओंकारनाथ, जगदीश पारीक, मोहननाथ, डालूराम सिंवर, पूर्णनाथ, बिरबलनाथ, बजरंगबली जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष शंकर नाथ, हेमनाथ जाखड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, सुरेंद्र चुरा, मूलचंद इंदौरिया, पार्षद जगदीश गुर्जर, किशोर आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, रजनीकांत सारस्वत सहित बड़ी संख्या में मौजिज लोग मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं के लिए अस्थाई सुलभ सुविधाओं की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस समारोह के दौरान श्रीबजरंग बली जन कल्याण विकास समिति के युवाओं ने विधायक ताराचंद सारस्वत व विधायक जेठानंद व्यास को ज्ञापन देकर भादवा मेले के दौरान अस्थाई टॉयलेट की व्यवस्था प्रशासन से करवाने की मांग की। समिति अध्यक्ष शंकरनाथ, सचिव चुननाथ टांडी, कोषाध्यक्ष लालीधर स्वामी, उपाध्यक्ष मालाराम पारीक, महासचिव अर्जुनराम मेघवाल, प्रवक्ता प्रभुनाथ सिद्ध सहित कार्यकारिणी सदस्य रामप्रतापनाथ, हेतराम नाई, जेठानाथ सिद्ध, रामचंद्र नाथ नारायणनाथ सिद्ध अनेक युवा मौजूद रहें। युवाओं ने विधायकों को बताया कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु पैदल पहुंचते है और शौच के लिए खुले में कुंडिया धाम जोहड़ पायतन भूमि का उपयोग करते है जिससे पायतन भूमि खराब होने के साथ महिलाओं को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस हेतु प्रशासन को अस्थाई टॉयलेट की सुविधा के लिए पाबंद किया जाए।