Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ में सेवारत तुलसी मेडिकल एडं रिसर्च सेंटर अस्पताल में शनिवार को नि:शुल्क नैत्र व हड्डी रोग जांच व परामर्श शिविर में कुल 236 रोगियों की जांच की गई। प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में नैत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुमिता कुमारी व हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ मोहित बंसल ने अपनी सेवाएं दी। शिविर का आयोजन अम्बिका-शारदा झुनझुनवाला फाउण्डेशन, कोलकाता के आर्थिक सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में 35 रोगियों को मोतियाबिंद के लिए चयन किया गया। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ शहर व ग्रामीण क्षेत्र के रोगियों ने जांच व परामर्श का लाभ लिया। गांधी ने बताया कि डॉ सुमिता कुमारी व डॉ मोहित बंसल की नियमित सेवाएं इस अस्पताल में उपलब्ध रहेगी।

रविवार को सिंघी के सहयोग से आयोजित शिविर में डॉ सोलंकी देंगे सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसी मेडिकल एडं रिसर्च सेंटर अस्पताल में रविवार को नि:शुल्क न्यूरो स्पाईन व यूरोलॉजी जांच व परामर्श शिविर का आयोजन होगा। मूलचंद सिंघी, कोलकाता के आर्थिक सहयोग से आयोजित इस शिविर में सुपर स्पेशिलिस्ट चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेगी। इस शिविर में दिल्ली एम्स में सेवाएं देने वाले ब्रेन व स्पाईन स्पेशलिस्ट न्यूरो सर्जन डॉ राहुल सोलंकी अपनी सेवाएं देंगे। डॉ सोलंकी स्लिप डिस्क, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन टयूमर, स्पाईन टयूमर, रीढ़ की हड्डी की टीबी मस्तिष्क में चोट आदि न्यूरो संबंधी सभी बीकारतयों का इलाज व परामर्श देंगे। वहीं मूत्र व गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ हरीश अग्रवाल अपनी सेवपाएं देंगे। डॉ अग्रवाल द्वारा प्रोस्टेट, किडनी, पेशाब की थैली में कैंसर, पेशाब बार बार आना, पेशाब में खून आना, पेशाब की नली में सिकुड़न, पथरी, पुरूष में सैक्स संबंधि समस्याओं का ईलाज व परामर्श दिया जाएगा। प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगा।