Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-08-29 at 20.30.39
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2024। कस्बे के जयपुर पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का रोमांच छाने लगा है। विद्यालय में स्टाफ व विद्यार्थी उत्साह के साथ आयोजन की तैयारियों में जुट गए है। संस्था निदेशक कुमाराम घिंटाला ने बताया कि 68 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में होगा। आगामी 31 अगस्त से 4 सितबंर 2024 तक चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में जिले भर की टीमें शामिल होंगी। जिले की राजकीय और गैर राजकीय विद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा वर्ग की टीमें भाग लेने पहुंचेगी। घिंटाला ने क्षेत्र के सभी शारीरिक शिक्षकों से प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है। विद्यालय प्रशासन कबड्डी के आयोजन की विभिन्न तैयारियां कर रहा है। स्कूल परिसर में खेल के लिए मैदान तैयार किए जा रहें है। वहीं बता देवें 19 वर्षीय छात्रा कबड्डी टूर्नामेंट का जिला स्तरीय आयोजन भी क्षेत्र के राउमावि माणकरासर में होगा।