Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2024। कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास कृष्ण भक्तों पर छाने लगा है। शनिवार को ए. जी. मिशन इंटरनेशनल स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई है। इस अवसर पर विद्यालय में जूनियर वर्ग के लिये कृष्ण बनो – राधा बनो प्रतियोगिता, मध्यम वर्ग के लिये कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, कनिष्ठ वर्ग के लिये मटकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विजेताओं को विद्यालय की वाईस प्रिंसिपल सुनीता कौशिक ने पुरस्कृत करते हुए प्रोत्साहित किया। वहीं राजकीय कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी स्कूल में भी शनिवार को हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। नन्हें मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण के वेश में सज धज कर स्कूल पहुंचे। वहीं बड़े बच्चों ने मटकी सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्य विमला गुर्जर ने जन्माष्टमी की बधाइयां देते हुए विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल का पूरा स्टाफ सक्रिय रहा। क्षेत्र के गांव धर्मास में 26 अगस्त को जन्माष्टमी के उपलक्ष पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद राशि के साथ ट्रॉफियां दी जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम प्रतियोगिता 5 हजार मीटर, द्वितीय प्रतियोगिता 1600 तथा तृतीय प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ को प्रतियोगिता के आयोजन होंगे। आयोजक ने दौड़ में भाग लेने हेतु 9799468468 पर संपर्क करने की बात कही। विदित रहें कस्बे में विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में सहयोगी संगठनों द्वारा आडसर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण जन्मोत्सव पर 26 अगस्त की शाम 7.30 बजे भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। परिषद के आयोजन में भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता, बाल कृष्ण राधा सजाओ प्रतियोगिता के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम होगा। विहिप पदाधिकारी द्वारा आयोजन कि तैयारियां की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में सजाई विद्यार्थियों ने मटकियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन स्कूल में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर लिया प्रतियोगिता में भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खूब सजाए जन्माष्टमी में कार्ड, विजेता हुए पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चो ने मटकी सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया।