Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2024। क्षेत्र में एक ग्रामीण रूट की सड़क पर बस का इंतजार करते दो युवक ट्रेक्टर की टक्कर से घायल हो गए और उपचाराधीन एक युवक की मां ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जसरासर निवासी बसंती पत्नी श्रीराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा मालाराम 12 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजे लिखमीसर व राजोड़ी के बीच सुथारो की ढाणी के पास रोड पर खड़ा बस का इंतजार कर रहा था। तभी लिखमीसर की ओर से एक ट्रेक्टर चालक तेज गति व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाता हुआ आ रहा था। ट्रेक्टर के आगे अचानक गाय आ जाने से गाय को बचाने कि कोशिश में ट्रेक्टर अनकंट्रोल हो कर पलट गया। जिससे मालाराम और महीराम पुत्र मेघाराम मेघवाल को गंभीर चोटें आई और दोनों घायलों को लोगों ने पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। मालाराम के बाएं पैर व कुल्हे पर गंभीर चोटें आई जिससे उसका ऑपरेशन होने के बाद अभी तक उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी गई।