Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2024। सूडसर में अवाड़ा सौलर पॉवर और राजस्थान राज्य शासन के ऊर्जा विकास निगम के मध्य हुए अनुबंध के तहत गांव सूडसर में विशाल सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए कार्य जारी है। यहां जमीन मापने के दौरान कुछ लोगों ने आकर उत्पाद मचाया और इस विवाद में सेरूणा थाने में मामला दर्ज हुआ है। सौलर प्रोजेक्ट के सिनियर एकज्युकेटिव 28 वर्षीय अनिल भट्ट पुत्र चंद्रशेखर भट्ट ने साथी कार्मिक राकेश तापड़िया व जयकरणसिंह सहित सेरूणा थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि इस परियोजना स्थल पर जमीन मापी का कार्य चल रहा है। 13 अगस्त को यहां नापासर थाना क्षेत्र के गांव मूंडसर के सुरेश मुण्ड, राधेश्याम मूंड, बाबूलाल मूंड, मुन्नीराम उर्फ मुन्ना सहित अन्य 6-7 जनों ने एकराय होकर कार्मिकों के साथ मारपीट की और उनके मोबाईल छीनकर तोड़ दिया। आरोपियों ने कार्मिकों को जान से मारने व हाथ पैर तोड़ देने की धमकियां दी। जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। परिवादी ने पुलिस से परियोजना स्थल पर सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की है और कार्य बाधित करने, धमकियां देने, परेशान करने की मंशा की शिकायत जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को भी दी गई है। सेरूणा थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान को सौंप दी है।