Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2024। शिक्षा क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ की सर्वश्रेष्ठ स्कूल साबीत हो चुकी भारती निकेतन के विद्यार्थी अब शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी अपनी सफलताओं के झंडे गाड़ रहे है। भारती निकेतन स्कूल के योग शिक्षक किशनलाल शर्मा ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा आरती सुथार का चयन भारत सरकार द्वारा आगामी 24-25 अगस्त को आयोजित करवाए जाने वाले अस्मिता खेलो इंडिया की योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शर्मा ने बताया कि आरती ने नेशनल योगासना स्पोर्टस फैडरेशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए थे। इसी आधार पर फैडरेशन द्वारा आरती का जोधपुर में आयोजित होने वाले खेला इंडिया अस्मिता गेम्स के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से चयनित एक-एक खिलाड़ी एवं अन्य प्रदेशों से भी खिलाड़ी शामिल होगें। इस प्रतियोगिता में श्रेष्ठता साबीत करने आने वाले एशियन गेम्स की ट्रायल के लिए पात्र हो सकेगी। कस्बे की बेटी की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। भारती निकेतन निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने भी छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करने पर बधाई दी है।