Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2024। सोमवार को जहां पुरा देश रक्षाबंधन पर्व की खुशियां मना रहा था वहीं क्षेत्र के गांव दुलचासर में एक 50 वर्षिय अधेड़ व्यक्ति ने अपनी मानसीक परेशानी के चलते खुद को ट्रेन को आगे झोंक दिया। शेरूणा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुलचासर निवासी ओमसिंह राजपुत के परिजनों ने बताया कि ओमसिंह पिछले चार-पांच सालों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था एवं सोमवार रात करीब 9 बजे रतनगढ़ से बीकानेर के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन के आगे आकर उसने अपनी जान दे दी। घटना रेलवे के पिलर नम्बर 411/2-3 के बीच की है। पुलिस को सूचना मिलने पर रात को ही मृतक का शव श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया था एवं अब पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।