Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
a4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। विद्यार्थी जीवन में नशे से दूर रहकर प्रगति पथ पर आगे बढ़े और स्वस्थ जीवन जिएं। नशे में अपने जीवन का नाश कर परिवार व समाज को अपराध की त्रासदी ना दें। ये बात नशे के खिलाफ जागरूकता के प्रयासों में जुटे समाजसेवी श्यामसुदंर आर्य ने जयपुर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में बच्चों से कही। आर्य ने अनेक उदाहरण देकर नशे के दुष्प्रभाव समझाए। उन्होंने जीवन में भ्रष्टाचार से दूर रहने की भी प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरिराम सहारण और हुलासमल सिखवाल ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन की प्रेरणा दी। अतिथियों ने तिरंगा फहराया और स्कूल के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट की। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। विद्यालय की एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने सभी का आभार जताया। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने व्यवस्थाओं में योगदान दिया।