Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000012
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2024। गांव गुसाईंसर में राजकीय प्रभा ओझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में गांव को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाली बेटी प्रभा ताई को ग्रामीणों व उनके पीहर परिवार ने जन्म जयंती पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। उनकी स्मृति में ग्रामीणों ने गांव में सेवा सहयोग की भावना के बारे में चर्चा की। पीहर परिवार के सत्यनारायण सारस्वत ने अस्पताल में दवाई रैक के लिए 11 हजार का सहयोग दिया। परिवार के मदनलाल, गोविंद, कमल सारस्वत ने पुष्प अर्पित किए। इस दौरान ग्रामीण ताराचंद सारस्वत, रेवंतराम, खेमाराम सारण, भंवरलाल गोदारा, भूराराम खाती, रामेश्वर गोदारा, भोजाराम गोदारा, घनश्याम सारस्वत, श्रीराम, रतनलाल सारस्वत, टालीराम सारस्वत, श्रवण गोदारा, जगदीश कस्वां, गणेशदास स्वामी, गणेश सारस्वत, रतनलाल तावानियां, रामानंद सारस्वत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। उपस्थित सभी नागरिकों ने 15 अगस्त पर घर पर तिरंगा फहराने की शपथ लेते हुए अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीहर परिवार व ग्रामीणो ने गांव की बेटी को पुष्पाजंलि देकर जन्म जयंती पर याद किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से 15 को अगस्त को घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।