Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-08-11 at 19.08.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के निवासी हमेशा नवाचारों में आगे रहते है, भादवे में बाबा रामदेव के दर्शन करने लाखों की संख्या में जातरू रामदेवरा पहुंचते है लेकिन श्रीडूंगरगढ़ के मित्र मंडल पैदल यात्री संघ के बैनर तले जाने वाले जातरू इस बार रामदेवरा में बाबा रामेदव के दर्शन तो करेगें ही साथ ही बाड़मेर जिले में स्थित बाबा रामदेव की जन्मस्थली उन्डू-काश्मीर में बने भव्य मंदिर भी पहुंच कर धोक लगाएगें। इस संबध में संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हाईस्कूल रोड़ स्थित गणेश ज्योतिष कार्यालय में पंडित देवीलाल उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से इस बार बाबा की जन्म स्थली के दर्शन करवाने का निर्णय भी लिया गया। उपाध्याय ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से रामदेवरा में स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर तक पदयात्रा पूर्ण होने के बाद पूरे संघ को वाहनों के माध्यम से बाबा रामदेव की जन्म स्थली बाडमेर में स्थित उन्डू काश्मीर तक ले जाया जाएगा। संघ की रवानागी 29 अगस्त को सुबह 11.30 बजे राजकीय चिकित्सालय के पास स्थित रामदेवजी मंदिर में दर्शन कर भव्य जूलूस के साथ होगी। बैठक के दौरान संघ के हीरालाल पुगलिया, लालचंद सारस्वत (परिवार गारमेंट), जतन सिंह राजपुरोहित, पवन सुथार, मोड मंडली के अध्यक्ष पवन डागा, ओमप्रकाश सुथार, संघ के कोषाध्यक्ष चंदन डागा, जगदीश प्रसाद सिखवाल, श्याम सुंदर सुथार, भागीरथ सिंह बिका (कंपाउंडर), राम भादानी (कालू) आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। विदित रहे कि मित्र मंडल द्वारा पदयात्राओं को लेकर विभिन्न नवाचार किए जाते रहे है एवं श्रीडूंगरगढ़ से वैष्णो देवी, श्रीडूंगरगढ़ से द्वारिका आदि दुरस्थ पदयात्राएं भी इस संघ द्वारा की जा चुकी है।