Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। सोमवार रात खाखी धोरा के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से घायल हुए युवक की बीती रात ईलाज के दौरान मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतागुना, अबोहर निवासी 30 वर्षीय युवक राकेश पुत्र प्रताप भाट ने पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में दम तोड़ दिया। ध्यान रहें खाखी धोरा के पास सड़क क्रॉस करते हुए किसी बोलेरो द्वारा युवक को टक्कर मारना बताया जा रहा है। युवक का भाई भी इसी डेयरी फॉर्म पर कार्यरत है और भाई की मौत से वह बिलख रहा है। पीड़ित ने बताया कि वे चार भाई थे जिनमें गत दिनों एक की हार्ट अटैक से मौत हो गई व एक दुर्घटना में मौत की नींद सो गया। युवक ने अपने परिजनों को सूचना दी है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा पीबीएम पहुंच कर रिपोर्ट लेते हुए पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को दिया जाएगा।

रात दुर्घटना की प्रकाशित खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें नीचे दी लिंक पर:-

http://हाइवे पर दुर्घटना में युवक गम्भीर घायल, किया बीकानेर रेफर, पढें खबर। https://wp.sridungargarhtimes.com/a-young-man-crossing-the-road-was-hit-by-an-unknown-vehicle-seriously-injured-referred-to-bikaner/