Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2024। सफाई कार्मिकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में सफाई के हालात बिगड़ रहें है। शुक्रवार को इसमें श्रीडूंगरगढ़ के सफाई कार्मिक भी कूद पड़े है। शहर में हालात पहले ही कार्मिकों की कमी के कारण बदहाल है और अब हालात बदतर होने की ओर बढ़ेंगे। कार्मिकों ने सीएम के नाम उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देते हुए सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। सफाई कार्मिक भर्ती लॉटरी व प्रेक्टिकल के आधार पर किए जाने का विरोध किया है। सफाई कर्मचारी भर्ती में कार्य का भुगतान मस्ट्रोल के आधार पर किए जाने, प्रेक्टिकल भर्ती में सफल रहें अभ्यर्थी को एक वर्ष में स्थाई कर्मचारी घोषित करने, वाल्मीकि व मेहत्तर समाज को भर्ती में प्राथमिकता देने की मांगे की है। इस दौरान सुभाष जावा, विष्णु वाल्मीकि, निर्मल वाल्मीकि, कालूराम वाल्मीकि, बाबुलाल तेजी,  श्रवण वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, रुखमानंद वाल्मीकि, नथमल वाल्मीकि, कैलाश वाल्मीकि, कालूराम वाल्मीकि, सुरेद्र वाल्मीकि, पंकज वाल्मीकि, धनराज वाल्मीकि, बिट्टू वाल्मीकि, महेंद्र वाल्मीकि, कांतिलाल वाल्मीकि, निर्मल वाल्मीकि, विजयपाल सहित महिलाओं में तिजू देवी, सुमन देवी, प्रेमलता सहित अनेक कार्मिक शामिल रहें। सभी कार्मिकों ने मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सरकार से मांगे मान लिए जाने की बात कही।

कल से हालात होंगे खराब।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका मंडल श्रीडूंगरगढ़ में पहले से ही अस्थाई कार्मिकों की सेवाएं बिना टेंडर के रद्द है और स्थाई कार्मिक जैसे तैसे व्यवस्था के प्रयास करते हुए शहर को सेवाएं दे रहें थे। आज इनके हड़ताल पर जाने से बरसात के मौसम में कल सुबह से ही हालात खराब होते नजर आ जाएंगे। बता देवें कस्बे में मुख्य बाजार, मोमासर बास, बिग्गाबास, आड़सर बास की अनेक गलियों में सफाई पहले से ही मुसीबत बनी हुई है। ऐसे में कस्बे की सफाई व्यवस्था बद से बदतर की ओर बढ़ गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफाई कार्मिकों ने लगाए मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका में अधिकारी को दिया ज्ञापन, की हड़ताल की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम के नाम उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में आज के हालात, कल से होंगे बदतर।