Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2024। हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की है। राजभवन में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एमएम श्रीवास्त ने उन्हें पद की शपथ दिलवाई है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व नेता प्रतिपक्ष टीकूराम जूली सहित अनेक विधायक शामिल हुए है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। सारस्वत ने टाइम्स को बताया कि बेहद कर्मठ व कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व वाले हरिभाऊ बागड़े के नेतृत्व में राजस्थान आगे बढ़ेगा और नई कीर्तिमान स्थापित करेगा। सारस्वत ने शपथ ग्रहण के बाद उन्हें बधाई भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य न्यायाधीश ने दिलवाई राज्यपाल को शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम सहित अनेक नेता हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।