Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

संगठन के प्रेरणा पुरूष की पुण्यतिथि पर सदस्यों ने दी श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी संगठन के प्रेरणा पुरूष डॉ कलाम की 9वीं पुण्यतिथि पर सदस्यों ने श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। संगठन सदस्यों ने कलाम के देशभक्ति व सेवा कार्यों की प्रेरणा लेकर क्षेत्र में सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान अमीर खान क्यामखानी, रोशन चांगल,  इकबाल राईन, आरिफ चुनगर, अबू साहिल, खाजू खा, महबबू भाटी, आरिफ छिंपा, मनोज चोपदार, अकबर लुहार, राजेश मिस्त्री, आशू माली, अकबर तेली, आरिफ लीलगर, देव पूनिया, प्रवीण पूनिया, असगर भाटी, इमरान चुनगर, आबिद छिम्पा, जाकिर धोबी, लियाकत भाटी व राहुल खान, शाबुद्दीन धोबी, असगर पंवार, लियाकत दैया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व राष्ट्रपति को याद कर अर्पित की पुष्पाजंलि।

जेपीएस में याद किया कलाम को, दी श्रद्धाजंलि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल में आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की 9वीं पुण्यतिथि पर विद्यार्थियों व शाला स्टाफ ने उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित कर याद किया। संस्थान के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने कलाम के सादा जीवन उच्च विचार के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुए उनका जीवन परिचय दिया। विद्यालय की एम.डी. चन्द्रमुखी घिटाला ने कलाम को 21वीं सदी के महानतम वैज्ञानिक बताते हुए उन्हें देशभक्ति की मिसाल बताया। कार्यक्रम में सन्दीप गोदारा, सत्यपाल, अंशु शर्मा, हरिश शर्मा, लक्ष्मण राम, सन्दीप सिंह, भरत सिंह,विनोद, रजनी पल्लवी,कंचन सहित विद्यार्थियों ने कलाम को श्रद्धाजंलि दी।

नेता प्रतिपक्ष ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दशहरा मैदान में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने राजस्थान दमामी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता DPL-Season-11 का उद्घाटन किया। पारख ने खेल की भावना से खेल खेलने की बात कही और विधिवत रूप से बैट से बॉल को हिट कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, राजस्थान कुम्हार कुमावत महासभा अध्यक्ष रमेश बासनीवाल, मनोज पारख,  डा अयूब खां दमामी, प्रकाश दुसाद सहित दमामी समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। समाज ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया व आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेता प्रतिपक्ष ने घुमाया बल्ला, किया प्रतियोगिता का उद्घाटन।

स्वामी परिवार ने बीमार गौवंश के लिए दी सेवा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ की परमार्थ गौशाला में दिवंगत लक्ष्मीनारायण स्वामी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा बीमार गौवंश की सेवा के लिए उसे उठाने में मदद करने की मशीन भेंट दी है। इस दौरान स्वामी परिवार के महावीर स्वामी व पुरूषोत्तम स्वामी मौजूद रहें। गौशाला समिति सहित गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने परिवार का आभार जताया।

माहेश्वरी समाज की बैठक कल, होगी संहिता संशोधन पर चर्चा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में रविवार सुबह 10 बजे माहेश्वरी समाज के सदस्यों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। समिति सदस्यों ने बताया कि बैठक में समाज के निर्मित संहिता में संशोधन-2024 से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। बैठक की मुनादी भी करवाई गई है और बड़ी संख्या में समाज बंधु भाग लेंगे।