Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2024। सुबह कोटासर रेलवे फाटक के एक महिला ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली और एक युवक के फांसी लगाकर अपनी जान देने की दूसरी खबर गांव धीरदेसर पुरोहितान से आई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार गत दो वर्षों से अपनी बीमारी से मानसिक तनाव से ग्रस्त एक युवक ने अपने घर में बनी रसोई में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। गांव के 38 वर्षीय टीकूराम पुत्र मानाराम मेघवाल की पत्नी आज सुबह नरेगा में कार्य के लिए चली गई और पीछे से टीकूराम ने रसोई में फांसी का फंदा लगा लिया। पुलिस के एसआई इंद्रलाल मौके पर पहुंचे और शव को श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।