Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रानी बाजार रोड पर स्थित नगरसेठ लक्ष्मीनाथजी के मंदिर प्रांगण में अब शाकद्विपीय भोजक ब्राह्मण समाज द्वारा नर्मदेश्वर महादेव के शिवलिंग का विग्रह स्थापित किया जाएगा। जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के मुख्य न्यासी व शिवभक्त जतनलाल पारख द्वारा अपनी सेवा निधि से इस मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। मंदिर निर्माण की आधारशिला बुधवार को विधि विधान के साथ पंडित मांगीलाल उपाध्याय ने रखवाई। समाज के वरिष्ठ नागरिक भंवरलाल-तुलसीदेवी भोजक द्वारा नींव रखी गई।  शाकद्विपीय ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यदीप ने आभार जताते हुए मंदिर के निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करवाने की बात कही। उन्होंने सभी से मंदिर विकास हेतु सहयोग करने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरान समाज के बजरंगलाल सेवग, सत्यदीप भोजक, चौथमल सेवग, बाबूलाल सेवग, शंकरलाल सेवग, योगेश सेवग, आशीष शांडिल्य, भवानी शंकर, पूनम सेवग सहित कई विशिष्टजन मौजूद रहे। मंदिर पुजारी जुगलकिशोर भादानी ने मंदिर विकास के बारे में जानकारी देते हुए प्रगति का आग्रह किया। पूजन समारोह के बाद प्रसाद वितरण किया गया। विदित रहें यहां शिवमंदिर का निर्माण पूर्ण होने के बाद मां नर्मदा के तट से सिद्ध नर्मदेश्वर शिवलिंग विग्रह लाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में किया गया शिलान्यास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने करवाया शिला पूजन।