Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितम्बर 2020। तहसील के गांव सातलेरा-बिग्गा स्थित 33 केवी जीएसएस पर एक ट्रांसफार्मर का तेल चोरी होने के बाद निगम द्वारा एक ट्रांसफार्मर से बिग्गा-सातलेरा गांव की घरेलू सप्लाई ओर कृषि कुओं की सप्लाई दी जा रही थी। सप्लाई में विवाद हुवा और ग्रामीण व किसानों के आमने सामने होने पर मामला उजागर हुआ। शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जीएसएस पर किसानों और ग्रामीणों द्वारा सप्लाई बंद करवाने के समय जहां जो अधिकारी ग्रामीणों के फोन तक नहीं उठा रहे थे वही अधिकारी टाइम्स में खबर के प्रकाशन के बाद थाने पहुंचे और तेल चोरी का मामला दर्ज करवा दिया। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता हेमंत शर्मा ने थाने में लिखित रिपोर्ट देकर ठेके पर नियुक्त कार्मिक अमनदीप पूनियां ओर ठेकेदार फर्म के खिलाफ तेल चोरी का अंदेशा लगाते हुए एफआईआर करवाई है। जिसमें करीब 6-7 ड्रम (करीब 1200-1400 लीटर) तेल चोरी का अंदेशा लगाया है। इसके बाद मौके पर विद्युत विभाग की ट्रांसफार्मर जांच टीम को बुलाया गया है। और ट्रांसफार्मर से तेल निकलवा कर जांचा जा रहा है। ट्रांसफार्मर में 1825 लीटर तेल होता है और अभी तक जांच में करीब 1500 लीटर तेल निकल आया है। ऐसे में पूरा तेल निकालने के बाद तेल की क्वालिटी भी चेक की जाएगी और उसके बाद ही चोरी होने या नहीं होने की बात स्प्ष्ट होगी। सहायक अभियन्ता श्रीडूंगरगढ़ प्रथम ने बताया कि जीएसएस में लगे एक ओर पावर ट्रांसफार्मर के माध्यम से सप्लाई एक बार सुचारू कर दी गयी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा बिग्गा जीएसएस पर ड्रमों से तेल निकाल कर जांच की गई और आज सुबह मामला दर्ज करवाया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सातलेरा बिग्गा जीएसएस पर बीकानेर से शनिवार रात जांच के लिए टीम पहुंची।
https://wp.sridungargarhtimes.com/electricity-department-lodged-an-fir-the-team-reached-for-investigation/