Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2024। बच्चों से भरी एक स्कूल बस के पीछे से आकर एक सवारी बस टकरा गई है। दुर्घटना चंद पलों पूर्व नेशनल हाइवे पर हेमासर फांटे के पास हुई है। जहां ममता ट्रेवर्ल्स की बस बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमासर फांटे पर आगे चल रही एक स्कूल बस अचानक हेमासर की ओर मुड़ गई। हाइवे पर तेज गति से आ रही बस के चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया परंतु स्कूल बस के पिछले हिस्से में बस जा टकराई। गनीमत रही कि सवारी बस के ड्राइवर की सुझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया है। दोनों ही बसों में सवार के चोटिल होने की सूचना नहीं है। वहीं स्कूल बस में बच्चें सवार बच्चों में भी किसी के चोटें नहीं आने की सूचना मिली है।