Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2024। गांव कल्याणसर पुराना में गांव के 22 नामजद सहित अन्यों के खिलाफ मंगलवार को जीएसएस व गौशाला में घुसकर जमकर उत्पात मचाने व पांच जनों के साथ धारदार हथियारों से मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। गांव के निकट ही स्थित श्रीवीरतेजा गौशाला समिति के सचिव 42 वर्षीय मामराज पुत्र बीरबल जाट ने थाने पहुंच कर दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि 9 जुलाई 2024 को मध्यरात्रि के करीब 11.30 बजे आरोपी मूलाराम पुत्र रूपाराम, किसनाराम पुत्र फरसाराम, मामराज उर्फ मोडूराम पुत्र सुरजाराम, रतनाराम पुत्र खेताराम, रत्तिराम पुत्र प्रभुराम, उम्मेदाराम पुत्र रूपाराम, मांगीलाल पुत्र लिछमणाराम, तोलाराम पुत्र रेवंतराम, कानाराम पुत्र फरसाराम, गिरधारी पुत्र सुरजाराम, चंदाराम पुत्र सुरजाराम, इमरताराम पुत्र पोमाराम, संतोष पुत्र मूलाराम, गोमदाराम पुत्र उम्मेदाराम, दानाराम पुत्र खेताराम, आसुराम, हड़मानाराम पुत्रगण पोकरराम, बीरबल पुत्र लिछमणराम, महीराम पुत्र किसनाराम, मोहनलाल पुत्र रामलाल, सीताराम पुत्र रामूराम, श्रवण पुत्र शेराराम जाट सहित एक अन्यों खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी रात को ट्रैक्टरों में हथियार से लैस होकर आए और जीएसएस में घुसकर संविदा कर्मी रामचंद्र को लाईट बंद करने को कहा। रामचंद्र ने फीडर चालू होने व कृषि कनेक्शनों पर सप्लाई चालू होने की बात कही तो आवेश में आरोपियों ने उसे चारपाई से नीचे गिरा दिया और जमकर मारपीट की। आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने का प्रयास किया तो उधर से गुजर रहें कालूराम पुत्र बीरमाराम जाट ने मौके पर आकर बीच बचाव किया और आरोपियों से पीड़ित को छुड़वाया। उसके बाद आरोपी गौशाला परिसर में आए जहां परिवादी सहित गौशाला अध्यक्ष भगवानाराम पुत्र मोटाराम जाट, कोषाध्यक्ष तारूराम पुत्र रामूराम जाट चारे पानी के बारे में चर्चा कर रहें थे। आरोपियों ने गौशाला परिसर में घुसकर गौशाला की सीमाबंदी की तार पट्टी उखाड़ दी। इसका ओलमा देने पर आरोपी उस पर टूट पड़े व मारपीट करने लगे। गौसेवक रामूराम पुत्र भैराराम जाट के साथ मारपीट करते हुए उसके दोनों हाथ तोड़ डाले। हल्ला सुनकर रोहिताश पुत्र नौरंगराम सुथार आया तो उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी पट्टियां व तार 1,50,000 रूपए के, खल, चूरी के कट्टे व टप ट्रेक्टर में डालकर ले गए। गौशाला के ट्रेक्टर को तोड़ दिया और गौशाला की 60 दुधारू गाए अपने कब्जे में कर ली। परिवादी ने पुलिस से गौवंश को दिलवाने सहित सामान बरामद करवाने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को सौंप दी है।