Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव सुरजनसर निवासी 36 वर्षीय युवक चंद्रदास पुत्र रामेश्वरदास स्वामी हरियाणा के हांसी क्षेत्र से 2 जुलाई को लापता हो गया है। गांव से गुमशुदा युवक का भाई राजेश सहित पांच जने तीन दिन से उसकी तलाश में हांसी के आस पास ही भटक रहें है। राजेश ने हांसी थाने में भी गुमशुदगी दर्ज करवाकर हरियाणा पुलिस से चंद्रदास की तलाश की गुहार लगाई है। गांव के ही हंसराज ने बताया कि युवक गुजरात के गांधीधाम से स्वयं के ही ट्रक में कोयला लेकर 28 जून को रवाना हुआ और ये कोयला उसे मेहम, हांसी में 2 जुलाई को सुबह डिलीवर देना था। वह हांसी रोड पर हांसी से 7 किलोमीटर पहले ही लापता हो गया। राजेश ने बताया कि चंद्रदास का फोन 2 जुलाई की सुबह से स्वीच ऑफ आ रहा था। उसका फोन 3 जून को सुबह 7 बजे ऑन हुआ पर किसी से बात नहीं हुई। उसका ट्रक सैनी शुद्ध वैष्णो होटल के बाहर खड़ा मिला है परंतु उसमें वह नहीं है। भाई राजेश ने हांसी पहुंच कर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई वहीं लगातार उसकी तलाश में भटक रहें है। वे ट्रक खड़ा है उसी होटल पर भी पहुंचे परंतु कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। राजेश ने सभी पाठकों से भी मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लापता चंद्रदास के बारे में कोई सूचना हो तो वे उसे 96807 07522 या दुलदास स्वामी 84409 59367 के नबंर पर सूचित जरूर करें।