Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2024। बीकानेर गौशाला संघ द्वारा बीकानेर जिले की सभी गौशालाओं के लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम जिले की सभी तहसीलों में आयोजित होंगे। संगठन के जिला महामंत्री निरंजन सोनी ने बताया कि इस प्रशिक्षण व संवाद कार्यक्रम के लिए अगरसिंह कोटासर व सत्यनारायण स्वामी को पूरे जिले की गौशालाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन शिविरों में बीकानेर गौशाला संघ के विशेषज्ञ, जिला गोपालन अधिकारी, तहसील स्तरीय नोडल अधिकारी, पशुपालन विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। शिविरों में राज्य सरकार की योजनाओं व रीति नीति पर संवाद किया जाएगा। यह प्रशिक्षण सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें गौशालाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान होगा।
एकदिवसीय शिविर ऊपनी गौशाला में, पढें सभी स्थानों का कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघ के सत्यनारायण स्वामी व अगरसिंह ने बताया कि प्रथम शिविर 6 जुलाई 2024 को सुबह 9.30 बजे से वासुदेव गौशाला समिति ऊपनी में आयोजित होगा। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र की सभी गौशालाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वहीं कोलायत बज्जू क्षेत्र की गौशालाओं के लिए 8 जुलाई 2024 को प्रातः 9:30 बजे से देवकीनंदन गौशाला झज्झू, कोलायत में आयोजित होगा। नोखा पांचू क्षेत्र की गौशालाओं के लिए 9 जुलाई 2024 प्रातः9:30 बजे से श्री सुसवानी माता गौशाला समिति, सुस्वानी माता मंदिर प्रांगण मोरखाना, नोखा में आयोजित होगा। खाजूवाला, छतरगढ़, पुगल क्षेत्र की गौशालाओं हेतु 11 जुलाई 2024 को प्रातः 9:30 बजे से दंतोर गौशाला खाजूवाला में आयोजित होगा। बीकानेर तहसील क्षेत्र की गौशालाओं हेतु 13 जुलाई 2024 को प्रातः 9:30 बजे से गुसाईं बाबा गौशाला समिति गोसाईंसर, जयपुर रोड बीकानेर में आयोजित होगा। वहीं लूणकरणसर क्षेत्र की गौशालाओं हेतु 15 जुलाई 2024 प्रातः 9:30 बजे से वासुदेव गौ सेवा समिति खियरासरे बिछरवास लुनकरनसर में आयोजित होगा।

तैयारी बैठक का आयोजन। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की गौशालाओं के प्रशिक्षण शिविर की तैयारी हेतु जिला प्रभारी अगरसिंह कोटासर व सत्यनारायण स्वामी की उपस्थिति में तहसील स्तरीय गौसेवकों की बैठक रखी गई। बैठक में ग्राम सेवा संघ तहसील अध्यक्ष मालाराम शर्मा व महेंद्रसिंह तंवर लखासर, विक्रमसिंह सत्तासर, भैराराम नाई कल्याणसर सहित अनेक गौशालाओं के प्रबंधक शामिल हुए। बैठक में सभी को हर एक गौशाला तक सूचना प्रसारित करने की जिम्मेदारी देते हुए व्यवस्थाओं संबंधी कार्यों की चर्चा की गई है।