Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evening
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

दुर्गावाहिनी ने एक दिवसीय अभ्यास वर्ग लगाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दुर्गावाहिनी की स्थानीय शाखा द्वारा मोमासर बास में करणी भवन के प्रागंण में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग लगाया। इस दौरान जयपुर प्रांत की संयोजिका राजेश्वरी सुथार ने बहिनों को आत्मरक्षा के बारे में अनेक गुर सिखाए व अभ्यास करवाया। जिला संयोजिका लक्ष्मी सुथार योग आसन व प्राणायाम करवाते हुए योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सुमन, पलक, भूमिका जांगिड, भूमिका तोलंबिया, देवकी, आइना, पायल, भाग्यश्री सोनी सहित क्षेत्र की अन्य युवतियों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर प्रांत संयोजिका राजेश्वरी सुथार ने दी विभिन्न जानकारियां।

कोटासर गौशाला में दानदाता सोमाणी दंपती का सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर की श्री करणी गौसेवा समिति में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ निवासी व गुवाहाटी प्रवासी दानदाता शिवरतन सोमाणी व उनकी पत्नी सुमन देवी का सम्मान किया गया। सोमाणी दंपती ने यहां श्रीकरणी मंदिर में पूजा अर्चना की और गौवंश को लापसी खिलाई। समिति के अगरसिंह ने बताया कि गौशाला में लापसी भंडारे की सबसे पहले प्रेरणा देने वाले सोमाणी ने गौवंश के लिए 71 हजार रूपए, टीन शेड में सहयोग, 50 टब सेवा सहयोग किया। इस दौरान लक्ष्मी देवी सोनी मौजूद रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ निवासी सोमाणी दंपती ने कोटासर गौशाला पहुंच कर की गौसेवा।

मोमासर में पूनरासर हनुमान मंदिर में रजत जयंती मनाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में स्थित पूनरासर हनुमान मंदिर का 25वां मूर्ति स्थापना दिवस गुरूवार को रजत जयंती के रूप में मनाया गया। मंदिर में विशेष ज्योत आरती का आयोजन किया गया व आड़सर की सुंदरकांड टोली ने संगीतमय सुदंरकांड का पाठ किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के धोक लगाकर मन्नते मांगी। इस दौरान मंदिर निर्माता संचेती परिवार के सदस्य मौजूद रहें व सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर हनुमान मंदिर मोमासर में गुरूवार को विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ।