Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sas
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जून 2024। एक विवाहिता अपने पीहर से ससुराल आई और चौथे दिन उसकी मौत हो गई। विवाहिता के चाचा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट देते हुए मृतका के पति, सास व जेठ जेठानी पर हत्या कर देने का अंदेशा भी जताया है। गांव खारड़ा निवासी मनीराम पुत्र तिलोकाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी कविता पुत्री भंवरलाल नायक का विवाह चार वर्ष पूर्व जालबसर निवासी शिवलाल के साथ हुआ था। पिछले एक वर्ष से कविता अपने पीहर में ही थी और उसके एक 9 माह की बेटी भी है। वह 15 जून 2024 को ही अपने ससुराल जालबसर आई थी। मंगलवार, 18 जून 2024 की शाम 6 बजे कविता के ससुराल से फोन आया कि कविता को उल्टी, दस्त होकर बुखार आने से मौत हो गई है। परिवादी गाड़ी लेकर जालबसर पहुंचा तो उसने देखा कविता के शव पर उसकी नाक से खून आ रहा था और गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है जिसकी जांच एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ करेंगे।