Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितबंर 2020। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में आज कस्बे सहित गांवों में अच्छी बरसात की सूचनाएं मिल रही है। आज कस्बे में 21 एमएम बरसात हुई जिससे बाजार में पानी भर गया। हॉस्पिटल रोड सदा की भांति पानी में डूब गई व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव उदरासर, सोनियासर मिठिया, जैतासर, बिग्गा, तोलियासर, हेमासर सहित कई गांवों में अच्छी बरसात हुई। गांवो में बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए है और अपने खेतों ने फसलों को देख कर उन्हें राहत मिल रही है। कस्बे की सभी गलियों के फोटो अशोक झाबक ने उपलब्ध करवाए है। पाठकों के लिए गांव उदरासर से दुलदास स्वामी, सोनियासर मिठिया से भंवरलाल जोशी, जैतासर से विमल भाटी ने टाइम्स को बरसात के फोटो उपलब्ध करवाए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में शाम को काले बादल जम कर बरसे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बारानी फसलों के किसान प्रसन्न है अपनी हरीभरी फसलों को देख कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । गांधी पार्क के पास एकत्र हुआ पानी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । राजा बाजार में पानी से भरी गलियों से गुजरते वाहन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में बारिश
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में जम कर बरसे बदरा, बच्चों ने मचाई धूम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुगलिया मार्ग में भरा पानी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । अमीर पट्टी में भरा पानी