Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-06-11 at 19.54.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जून 2024। गत रबी की फसल में हुए खराबे का मुआवजा क्षेत्र के किसानों को मिलना दूर की कौड़ी नजर आ रहा है। किसानों को मुआवजा मिलना तो दूर अभी तक किसानों का सर्वे एवं सूची तक तैयार नहीं हो पाई है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू ने इस संबध में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया है एवं शीघ्र कार्रवाही करवाते हुए किसानों को राहत दिलवाने की मांग की है। भादू ने ज्ञापन में बताया कि संवत 2079 में सर्दी के मौसम में ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे के मुआवजे से वंचित पात्र किसानों को मुआवजा दिलवाने के लिए लिए गत 29 अप्रैल 2024 को जिला कलेक्टर ने तहसीलदार को आदेशित किया था। एवं तहसीलदार ने इस संबध में दो बार पटवारियों को आदेश देकर वंचित पात्र किसानों की सूची मांगी गई। लेकिन अभी तक पटवारियों ने इस आदेश की पालना नहीं की है एवं इसलिए इन किसानों का मुआवजा भी लटका हुआ पड़ा है। भादू ने इस संबध में पटवारियों को त्वरित प्रभाव से पाबंद कर यह सूची बनवाने एवं सूची पंचायत भवन एवं मुख्य स्थलों पर चस्पा करवाने की मांग भी की है।