Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2024। भाई ने भाई का घर से निकलना दूभर कर दिया है और पति पत्नी से मारपीट की। क्षेत्र के गांव जाखासर पुराना निवासी 38 वर्षीय लीछुराम पुत्र भीखाराम जाट ने अपने भाई भाभी सहित पांच जनों पर आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रामप्रताप और उसकी पत्नी गुड्डी, उसका बेटा राजू, सहित कन्हैयालाल पुत्र भंवरलाल, पुराराम पुत्र हनुमानाराम जाट के खिलाफ मारपीट व धमकाने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन झगड़ा फसाद करते थे जिसके चलते गांव के सरपंच व मौजिज लोगों ने उसके व उसके भाई के घरों के बीच दीवार बनवा दी। जिससे एक बार तो समस्या का समाधान हुआ परंतु 28 मई 2024 को वह मुबंई जाने के लिए रवाना हो रहा था तभी भाई उसके साथ गाली गलौच करने लगा। उसने हाथ पैर तोड़ देने की धमकी देते हुए दीवार तोड़ने की बात कही। जब उसे गाली गलौच देने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उसकी पत्नी बीच बचाव करने आई तो उसकी लज्जा भंग करते हुए उसके गले से सोने का फुलड़ा छीनकर ले भागा। उसके बाद कन्हैयालाल, पुराराम जान से मारने की नियत से घर के आगे आए व बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। जब वह दरवाजे पर आया तो उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। तभी आस पास के लोगों ने आकर बचाया। परिवादी ने कहा कि उसका घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह को दे दी है।