Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2024। कस्बे में दो पड़ौसी परिवार कचरा डालने की बात पर झगड़ पड़े और विवाद थाने तक पहुंच गया। कालूबास निवासी राजकुमार पुत्र माणकचंद बोहरा ने अपने पड़ौसी जगदीश, उसके बेटे लालदास व विक्की के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे जगदीश की पत्नी ने मेरे घर के सामने कचरा डाल दिया और मना करने पर गालियां देने लगी। थोड़ी देर बाद आरोपी ने परिवादी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।