Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2024। सुबह 7 बजे से रात 9.30 बजे तक घुमचक्कर पर अपनी चाय की दुकान में कड़ी मेहनत करने वाले पिता का सिर आज गर्व से ऊंचा हो गया है। कस्बे के आड़सर बास निवासी विजयकुमार औझा के पुत्र व ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैंकेडरी स्कूल के छात्र रोहित शर्मा ने कॉमर्स विषय में 94.40 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। स्कूल का दावा है कि कॉमर्स विषय में रोहित उपखंड स्तर पर टॉपर है। रोहित ने टाइम्स से बातचीत में बताया कि उन्हें अपने पिता से कड़ी मेहनत की प्रेरणा मिलती है। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता सहित अपनी स्कूल के शिक्षकों को दिया है। दो भाईयों में छोटे रोहित ने कहा कि उनके मामा गौरीशंकर सारस्वत व भाई निर्मल शर्मा की गाइडेंस ने भी सहयोग दिया है। रोहित परिणाम का कारण बेहतर ढंग से रिविजन करने को बताते है। उसने बताया कि परीक्षा से पहले ही शिक्षकों के निर्देशन में अच्छे से अपना पूरा कोर्स तीन बार रिवाइज कर लिया था। ब्राइट फ्यूचर स्कूल की संचालिका पार्वती शर्मा ने कहा कि स्कूल में प्रशिक्षित स्टाफ व स्कूल की गाइडलाइन के अनुसार शिक्षण के कारण स्कूल का रिजल्ट बेहतरीन आया है। शर्मा सहित पूरे स्टाफ ने रोहित को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। स्कूल परिवार ने उनका स्वागत किया।

सीए बनने का सपना, शुरू की तैयारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
रोहित ने बताया कि वे सीए बनना चाहते है और इसके लिए एंट्रेस परीक्षा की तैयारी भी सेल्फ ही प्रारंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि वह आम जीवन में वित्त का बेहतर प्रबंधन के लिए प्रयास करना चाहते है। जिससे लोगों की वित्त संबंधी समझ बढ़े और वे अच्छे से अपने जीवन की वित्तीय व्यवस्थाएं कर सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिजल्ट की खबर रोहित को मनाली में मिली जहां परिवार के साथ अपनी खुशी सेलिब्रेट की।