Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2024। नेशनल हाइवे स्थित संस्कृत विद्यालय में बच्चों को भोजन करवाने गए एक परिवार के घर में पीछे से चोरों ने ताले तोड़ डाले और नगदी गहने चोरी कर लिए। कालूबास के वार्ड तीन के निवासी मुरली मनोहर पुत्र हरिप्रसाद सारड़ा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी माता व भतीजा 8 मई की दोपहर 12 बजे स्कूल गए। वे जब करीब 2.20 बजे घर पहुंचे तो घर के ताले तोड़े हुए मिले। परिवादी ने बताया कि चोरों ने घर में घुसकर मैन गेट सहित तीन कमरों में रखी अलमारी के लॉक, दीवार में लगी अलमारी का लॉक तोड़ डाला। चोरों ने चांदी के बर्तन, सोने की चैन, सोने के दो जोड़ी कान के, सोने की दो चूड़ियां, 10 हजार नगदी व एक मिट्टी का गुल्लक जिसमें करीब 3 हजार नगदी थी चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी मलकीत सिंह को दी गई है।