Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल हरिराम ने सोमवार शाम गश्त के दौरान मिली सूचना पर ढाणी में घुस कर उत्पात मचाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान गांव रीड़ी में एक ढ़ाणी में दो युवकों के घुस जाने व हंगामा करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस दल पहुंचा एवं देखा कि वहां रीड़ी के ही निवासी दो युवक उत्पात मचा रहे थे एवं मरने-मारने पर उतारू हो रहे थे। इस पर पुलिस ने दोनो को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। दोनो युवकों को उपखण्ड अधिकारी द्वारा शांति कायम रखने के लिए पाबंद करते हुए जमानत पर रिहा किया गया है।