Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विद्युत विभाग में ठेकेदारी प्रथा एवं ठेकेदारों द्वारा भी अधिकतम पैसा बचाने, सरकार द्वारा न्यूनतम खर्च में जीएसएस चलाने के दुष्चक्र में आए दिन क्षेत्र के युवा विद्युत तकनीकी कार्मिकों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। शनिवार को क्षेत्र के गांव ऊपनी में स्थित 33 केवी जीएसएस पर कार्यरत ठेका कार्मिक प्रभूदयाल स्वामी 11 हजार वोल्ट की करंट की चपेट में आ गया एवं मौके पर ही मौत हो गई। एईएन ऊपनी नरेन्द्र सोनगरा ने बताया कि करीब 5 बजे 11केवी लाईन के फयुज डालने के दौरान यह हादसा होने की जानकारी मिली है। मृतक प्रभूदयाल रतनगढ़ का निवासी था। घटना के बाद कार्मिकों में रोष व्याप्त है एवं विभाग द्वारा ठेकेदार को श्रीडूंगरगढ़ बुलाया गया है। मृतक का शव श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया है। विदित रहे कि क्षेत्र में इससे पहले गांव गोपालसर में, गांव सांतलेरां में व गांव माणकरासर में भी निजी कार्मिक ऐसे ही हादसों का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके है। लगातार हो रहे इन हादसों के बाद भी कोई भी इस संबध में जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। क्षेत्र में अधिकाशं जीएसएस ठेके पर ही चल रहे है एवं ठेकेदार द्वारा लेबर बचाने के लिए तीन कार्मिकों की डयुटी एक कार्मिक से ही करवाई जाती है। वहीं इन कार्मिकों को सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए जा रहे। ऐसे में क्षेत्र के जागरूक लोगों में भी इन हादसों के लिए आक्रोश व्याप्त है।