Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-05-10 at 13.18.29
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2024। नेशनल हाईवे 11 पर गांव लखासर के बस स्टैण्ड़ पर सड़क पार कर रही एक 6 साल की बालिका को तेज गति से चल रही बाईक ने टक्कर मार कुचल दिया एवं बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद बाईक सवार मौके से अपनी बाईक भगा ले गया, संयोग था गुरूवार रात को लखासर बस स्टैण्ड़ पर हुई एक मारपीट की घटना में जांच करने पुलिस दल वहीं गया हुआ था व दुर्घटना उनके सामने ही हुई। पुलिस के हैडकांस्टेबल देवाराम ने बालिका को संभाला एवं गाड़ी से पीछे दौड़ा कर बाईक सवार को पकड़ा। एचआर नम्बरों की बाईक है एवं बाईक सवार को थाने में बैठाया गया है। बालिका अपने परिजनों के साथ ही बस स्टेण्ड पर खड़ी थी एवं बालिका के पिता आसुराम नायक जोधासर निवासी है। बालिका को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया है।