Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2024। सरकारी विभागों के बिल भरने के लिए आम आदमी खासी लापरवाही रख रहा है एवं विभागों द्वारा बार बार बिल वसुली के विभिन्न प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में अब जलदाय विभाग द्वारा बकाया वसूली के लिए एमनेस्टी योजना शुरू की गई है। कनिष्ठ अभियंता बजंरग पड़िहार ने बताया कि योजना के तहत 31 मई तक अपना बकाया बिल एक मुश्त जमा कराने पर सम्पूर्ण पेनल्टी और ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी जा रही है।योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता अपना बिल लेकर विभाग के कार्यालय जा कर अपना बिल दिखाकर छूट ले सकता है। पड़िहार ने बताया छूट 31मई तक ही लागू रहेगी एवं 31 तक बिल नहीं भरवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान वृहद स्तर पर चलाया जाएगा।