Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2024। घरों व दुकानों में चोरी की वारदातों के बाद क्षेत्र में सोलर प्लांट व एक फैक्ट्री के ट्रांसफार्मरों से आइल, तार व कोयला चोरी के दो मामले सेरूणा थाने में दर्ज हुए है। सेरूणा निवासी गोकुलराम पुत्र जस्साराम जाट निवासी सेरूणा ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि सेरूणा से 4 किलोमीटर दूर उसकी फैक्ट्री बरखा सिरेमिक प्राईवेट लिमिटेड स्थित है। 28 अप्रैल की रात को अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री में घुसकर ट्रांसफार्मर से आइल और कोयला चोरी कर लिया। वहीं एक अन्य मामले में बीकानेर निवासी अंकित पुत्र रामावतार धामा ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गांव जोधासर के पास उसके चाचाजी का 0.5 MW का सोलर प्लांट ललितादेवी पत्नी सुर्यप्रकाश धामा निवासी सुजानगढ़ के नाम से है। 2 मई की अज्ञात चोरों ने रात 12 बजे बाद प्लांट पर लगे ट्रांसफार्मर 630 केवी के अंदर का कोपर वाइडिंग व ट्रांसफार्मर आयल जिसकी कीमत पांच लाख रूपए से अधिक है चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान को दी है।