Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2024। परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर आए एक युवक पर उसके ही गांव के दो युवकों सहित तीन अन्य जनों हमला कर दिया। पीड़ित ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी ने बताया कि गांव समंदसर निवासी 22 वर्षीय विकास पुत्र देवीलाल ब्राह्मण ने इसी गांव के संतोष पुत्र रूपाराम खाती, रामप्रसाद पुत्र सोहनलाल ब्राह्मण सहित तीन अन्य जनों के खिलाफ जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने महाविद्यालय आया और करीब 12.51 बजे वह परीक्षा देकर बाहर निकला तो महाविद्यालय के गेट पर आरोपियों ने उसे रोककर चाकू व लोहे के सरिये से हमला करते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।