Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अप्रैल 2024। अपराधों के बढ़ते खतरों में रूपयों की ठगी, चोरी की वारदातों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जेएनवीसी थाने में एक मामला सामने आया है जिसमें लोन दिलवाने के नाम पर सीधे साधे ग्रामीणो के आधार पेन कार्ड लेकर उनके फर्जी अकांउट, ईमेल, फोन नबंर जिस पर नेट बैंकिग चालू करवाने से लेकर करोंड़ो का लेन देन करने का मामला सामने आया है। आप भी जिले भर से पढ़े क्राइम फाइल एक साथ और रहें सावधान।

ग्रामीणों को दिया लोन का झांसा, खातों से किया करोड़ो का लेन-देन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में पेमासर निवासी देबूराम पुत्र गणपतराम जाट ने नागौर के श्रीबालाजी निवासी अरूण शर्मा पुत्र मेघराज शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे सस्ती ब्याज दर पर लोन दिलवाने का झांसा देकर उसके पेन व आधार कार्ड ले लिया। आरोपी ने उनसे फर्जी करंट अकांउट खुलवा कर 7.9.23 से 20.3.24 तक उसकी जानकारी के बिना 7,19,03,781 रूपए का लेन-देन कर लिया। इस अकांउट के लिए उसने ईमेल व मोबाइल नबंर लेकर उन पर नेट बैंकिंग की सुविधा ले रखी है। वहीं इसी आरोपी के खिलाफ पेमासर गांव के ही बजरंगलाल पुत्र सुरजाराम जाट ने भी 420 का मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने सस्ती दर पर पशुधन ऋण दिलवाने के नाम पर उससे आधार व पेन कार्ड ले लिए। 20,25 दिन बाद 1 लाख रूपए लोन के उसके खाते में आना बताया व आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। मार्च 2024 को एसबीआई बैंक उदासर के बैंक मैनेजर ने उसे बताया कि आपके दो खाते है एक से बहुत अधिक लेन-देन हुआ है। पता करने पर परिवादी को जानकारी मिली कि 30.11.2023 से 18.12.2023 तक उसके खाते से 25,20,67,899 रूपए का लेन-देन हुआ है। आरोपी ने फर्जी ईमेल आईडी व फोन नबंर पर नेट बैंकिग भी यूज कर रहा था। इस खाते से ज्यादातर धनराशि बालाजी कम्प्यूर्टस, बालाजी इंटरप्राईजेज, लक्ष्मण फेबरिक, मनीषा फेबरिक, अब्राहिम एजेंसीज, प्ले पाईंट स्टेशन्स व कुछ अन्य फर्मस से जमा करवाई गई है। इन सभी फर्म को परिवादी जानता तक नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों मामलों की जांच एएसआई मांगीलाल दे दी है।
भ्रमण पथ से बाइक चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में राकेश शर्मा पुत्र बृजलाल शर्मा निवासी करणी नगर ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी की वारदात की शिकायत दर्ज करवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल 2024 को शाम 4.10 बजे उसने भ्रमण पथ पर अपनी मोटरसाइकिल खडी़ की थी। 20 मिनिट बाद वह लौट कर आया तो देखा बाइक मौके पर नहीं है। किसी ने बाइक चोरी कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रावताराम को दे दी है।
आभूषण लिए, नहीं दिए रूपए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाने में अनुज सोनी पुत्र शंकरलाल सोनी निवासी रामलाल कॉलोनी, श्रीगंगानगर ने गंगाशहर निवासी प्रकाश सोनी पुत्र सीताराम सोनी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उससे आभूषण लेकर रूपए भेजने का झूठा स्क्रिन शॉट भेजकर धोखा दिया और रूपए नहीं भेजें। पुलिस ने जांच एएसआई रामफुल को दे दी है।
भारतमाला पर ट्रोले ने बदला रास्ता हुई दुर्घटना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में रूमित सिंह पुत्र जसवीरसिंह निवासी मध्यप्रदेश ने एक ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को नापासर थाना क्षेत्र में भारतमाला रोड पर ट्रोला चालक ने अचानक लाइन बदलकर गाड़ी के आगे आ गया जिससे दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में 2 जनों की मौत हो गई और 3 जने घायल हो गए है। पुलिस ने जांच एएसआई संतोषनाथ को दी।
भूखंड बेच कर नहीं दिए रूपए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में सरस्वती पत्नी जंगुराम सांसी निवासी मलकीसर बड़ा ने इसी गांव के पप्पूराम पुत्र जगूराम सांसी व उसकी पत्नी हीरा के खिलाफ आरोप लगाया है। आरोपियों ने उसके कब्जेसुदा भूखंड को बेच देने व रूपए देने से इंकार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को दी है।
मारपीट के परस्पर मामले दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाना क्षेत्र में राजियासर, सूरतगढ़ निवासी मुकेश पुत्र शंकरदास स्वामी ने इसी गांव के देवीलाल पुत्र रामलाल स्वामी, खेतपाल, मांगीलाल, धीरज कुमार नायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे बोलेरो गाड़ी में डालकर मारपीट की व उसकी जेब से 5000 रूपए निकाल लिए। इस मामले में धीरज कुमार पुत्र सोहनलाल नायक ने क्रॉस एफआईआर करवाते हुए मुकेश कुमार के खिलाफ उसकी दुकान पर आकर उसे जातिसूचक गालियां देने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। दोनों मामलों की जांच सीओ लूणकरणसर नरेन्द्र कुमार पूनियां करेंगे।
खेत में घुसकर दो भाइयों से की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाने में मेघसिंह पुत्र दुलसिंह राजपूत निवासी शोभाणा, बीकानेर ने इसी गांव के रूपसिंह पुत्र गुमानसिंह, दुर्गसिंह पुत्र भंवरसिंह, अर्जुनसिंह पुत्र नरपतसिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी बुधवार को जबरन उसके खेत में घुसे व उसके तथा उसके भाई के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गंगाराम को दी है।
खेत व सामान पर कब्जा कर मारपीट की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाने में बीछवाल निवासी सूर्यवीरसिंह ने रमजान खां पुत्र फतेह मोहम्मद, सद्दाम हुसैन पुत्र फतेह मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके खेत व सामान पर कब्जा कर उससे मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल खेताराम को दी है।
भीड़ में झपट ली महिला के गले से चेन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाने में रामनिवास कुमावत पुत्र हापुराम कुमावत निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, बीकानेर ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि कपिल सरोवर में स्नान के दौरान भीड़ में उसकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपटा मार कर चोर ले गया। पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल सुगनाराम को दी है।