Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2024। भारतीय नववर्ष के शुभ अवसर पर क्षेत्र में कई कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम में सूडसर उपतहसील के पांचों गांवों में शोभायात्रा के रूप में हुआ। गांव टेऊ के मुख्य कुंआ से शुरू हुई यह शोभायात्रा मुख्य बाजार, सूडसर कुंआ चौपाल, गौशाला, तेजाजी मंदिर, देराजसर कुंआ चौपाल, ठाकुरजी मंदिर, गोपालसर कुंआ चौपाल, शिव मंदिर, दुलचासर खारिया कुंआ चौपाल, जयमलदास महाराज, भोमियाजी मंदिर, पीपल गट्टा, शेरों वाली घाटी, मालासी मार्केट टेऊ, हरिराम जी मंदिर, सूडसर हनुमानजी मंदिर पहुंच कर पूर्ण हुई। गाजे बाजे के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में बच्चों ने रामदरबार, शिव-पार्वती व गणेश आदि विभिन्न देवताओं के रूप धरे एवं पूरे रास्ते भगवा धारियों ने जम कर जयश्रीराम के नारे गूंजाए। यात्रा के समापन पर सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ हुआ एवं महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा व बच्चे केसरिया साफा पहने व हाथ में भगवा ध्वज लिए नजर आए एवं शोभायात्रा का हर गली व मोहल्ले में पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, भगवा सेना, भाजपा के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। वहीं दूसरी और बीकानेर में विराट धर्मयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में जिले भर से लोग शामिल हुए। बीकानेर में निकली यात्रा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। https://fb.watch/rk_DD0DhvA/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सूडसर व पांचों बासों में भारतीय नववर्ष के स्वागत में निकाली गई शोभायात्रा में सजाई गई सजीव झांकियां। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रेक्टरो, ट्रालियों एवं पिकअप कैम्पर में सवार होकर घूमें पांचों बासों में।