Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनावों का जोश हर दिन बढ़ रहा है और क्षेत्र में भी हर दिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो रही है। मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल श्रीडूंगरगढ़ के गांवो में जनसंपर्क के लिए पहुंचे हैं। मंगलवार को अपने दौरे की शुरुआत महर्षि दयानंद छात्रावास में आयोजित हो रहे पुर्व उपप्रधान पहलवान विजयपाल गोदारा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर की। इस दौरान मेघवाल ने गोदारा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और आयोजित हो रहे कुश्ती दंगल में पहलवानों से परिचय किया। इस मौके पर मेघवाल ने देश के खिलाड़ियों को सम्मान, सुविधा और साधन देने का स्थाई सिस्टम विकसित करने का श्रेय मोदी को दिया एवं खेलो व खिलाड़ियों के प्रति सम्मान जताते हुए आगामी चुनावों में मोदी सरकार 400 पार बनवाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर राज्य सरकार के मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसांई, भाजपा नेता गुमानसिंह, किसनाराम गोदारा, रामेश्वर लाल पारीक, कुंभनाथ सिद्ध, जसवीर सारण आदि मौजूद रहें। छात्रावास विकास समिति अध्यक्ष श्याम सुंदर आर्य ने सभी आभार जताया। विदित रहे कि मेघवाल आज क्षेत्र के गांव पुंदलसर से जनसभा की शुरुआत कर रहे हैं एवं यहां से रिड़ी, बाना, ऊपनी, कल्याणसर पुराना, कल्याणसर नया, बापेऊ, राजेडू, लिखमीसर उतरादा, दिखनादा, सांवतसर, सूडसर, टेउ, दुलचासर, गोपालसर, देराजसर में पहुंच कर सभाएं करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे पहलवान को श्रद्धाजंलि देने, पहलवानों से किया परिचय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुमित गोदारा पहुंचे पहलवान विजयपाल को पुष्पाजंलि अर्पित करने, लेगें चुनावी दौरे में भाग।