Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2024। जान से मारने की नियत से घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए एक जने ने अपने ही गांव के तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव रीड़ी निवासी 26 वर्षीय नौरंगलाल पुत्र हरखाराम मेघवाल ने हरिराम पुत्र प्रकाश, प्यारेलाल पुत्र भंवरलाल, रामकुमार पुत्र साजनराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह एक ट्रक ड्राइवर है और आरोपी उससे रंजिश रखते है। 27 मार्च की रात एक ग्रामीण ने ट्रक मालिक को फोन पर सूचना देकर मेरे घर में इन आरोपियों द्वारा चोरी किए जाने की बात कही। वारदात के बाद परिवादी के पिता व भाई मौके पर पहुंचे तो दोनों कमरों के ताले टूटे हुए मिले और घर में सभी सामान बिखरा हुआ पाया। आरोपियों ने रात को घर में घुस कर चोरी कर ली और सामान को जला दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।