Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव लिखमीसर उत्तरादा में मंगलवार दोपहर एक युवक को घर से बाहर बुलाकर उसे गाड़ी में डालकर ले जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस गांव के रहने वाले दानाराम पुत्र मांगीलाल जाट ने अपने ही गांव के बाबूलाल व प्रभुराम पुत्र भंवरलाल, रामस्वरूप पुत्र बजरंग लाल, श्रवण कुमार पुत्र पेमाराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर आरोपी बाबूलाल ने बहाना बनाकर उसे घर से बाहर बुलाया। आरोपियों ने अपनी गाड़ी में डाला और जबरन उसे अपनी गाड़ी में डालकर गांव के बीच में स्थित मंदिर के पास ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। परिवादी ने फोन कर कालूराम को बुलाया तो कालूराम उसकी गाड़ी लेकर आया। आरोपियों ने उसकी गाड़ी तोड़ दी। शेरुणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान को दे दी है।