Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। गांव मोमासर की रोही में देर रात एक युवक नंगी तलवार लेकर हाथ में लहरा रहा था। मामले की सूचना मिलने पर एसआई मलकियत सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। मोमासर की रोही में ठुकरियासर निवासी 38 वर्षीय भवानीसिंह उर्फ कालूसिंह पुत्र छोटूसिंह राजपूत दाएं हाथ में नंगी तलवार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को दबोचा व गिरफ्तार कर लिया। तलवार जब्त कर पुलिस ने मामला दर्ज किया व जांच एसआई इंद्रलाल करेंगे।