Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2024। खो-खो खेल के लिए क्षेत्र के गांव लखासर का नाम जिला स्तर ही नहीं राज्य स्तर पर भी रोशन है। खो-खो एसोसिएशन द्वारा सीनियर वर्ग ओपन खो-खो में बालक और बालिका जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गांव दुलमेरा में आयोजित की गयी। जागरूक युवा शीशपाल खिलेरी ने बताया कि लखासर के बालक और बालिकाओं ने दोनों वर्ग में विजय हासिल की। फाइनल मुकाबले धीरेरा और लखासर के बीच खेले गए। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया गया। लखासर बालक वर्ग टीम में राकेश कप्तान, मूलाराम, प्रभुराम, मदन, सुभाष, विकास, रमेश, मुकेश, विक्रम खिलेरी, भागीरथ, जगदीश, कालूराम गेट तथा बालिका वर्ग में माया भूकर कप्तान, निरमा, पूजा देवड़ा, प्रियंका कंवर, आईना, शिल्पा, रक्षा, शाइना, सुरज्ञान, रचना, पूजा और सुनीता टीम के सदस्य रहें। प्रतियोगिता मे चयनित खिलाडी राजयस्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेंगे और बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान खो खो जिला सचिव असगर सुलेमानी, प्रधानाचार्य हनुमानसिंह, हनुमान सेवग, शारीरिक शिक्षक बद्रीनारायण शर्मा, महबूब अली, गोपालराम, किशन स्वामी, गोरधन, राकेश, गिरधारी राम, ओमप्रकाश गोदारा मौजूद रहें। लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी, उपसरपंच सज्जनसिंह, रामचंद्र भूकर सहित गांव के सभी खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रतियोगिता में विजय के बाद गांव में उत्साह का माहौल है। वहीं सभी ने बच्चों का स्वागत सम्मान करते हुए बधाईयां दी।