Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2024। सत्तासर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह सीमा शर्मा और परमेश्वरलाल शर्मा के सहयोग से मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना में निर्मित हॉल का लोकार्पण आज विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया। इस दौरान आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा ही विकास और प्रगति का आधार है। जो व्यक्ति और समाज अपने बच्चों की पढाई पर ध्यान देगा, वही समाज आगे बढ़ेगा। सारस्वत ने मेहनत से कमाए धन का उपयोग विद्या के मंदिर में खर्च करना सराहनीय व प्रेरणीय कार्य है। सारस्वत ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से लोगों के शैक्षणिक उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं तथा अनेक योजनाओं के जरिए यह कोशिश की जा रही है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिलें तथा उन्हें अनावश्यक आर्थिक भार भी नहीं उठाना पड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन मानमल शर्मा ने कहा कि अंचल में भामाशाहों द्वारा शिक्षा के लिए धन खर्च करने की सदैव एक सराहनीय परम्परा रही है। शर्मा ने भामाशाह का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक (सांख्यिकी) इंदीवर दुबे ने शिक्षा विभाग की ओर से संचालित योजनाओं व नवाचारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह सीमा शर्मा एवं परमेश्वरलाल का विधायक सारस्वत एवं विद्यालय परिवार की ओर से शॉल एवं साफा ओढाकर सम्मान किया गया। भामाशाह प्रेरक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यकांत शर्मा एवं सुबोध को भी सम्मानित किया गया। समारोह में एडीपीसी गजानंद सेवग, एसीबीईओ ईश्वरराम गरुवा, महावीर प्रसाद, विनोद गिरी, महेश राजोतिया ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भामाशाह परिवार की शालिनी शर्मा, पवन शर्मा, मुरलीधर शर्मा, भंवर लाल शर्मा, रामनिवास पटवारी, कैलाश, पवन इंदौरिया, राजीव अत्रो, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत, माधोराम, मोतीलाल जनार्दन, ग्राम विकास अधिकारी मानसी शर्मा, दीपिका, राजबाला, प्रियंका, सुलोचना, ऋतु, मोमासर के सामाजिक कार्यकर्ता विद्याधर इंदौरिया, विपिन जोशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ग्रामीण मौजूद थे। कार्यवाहक संस्था प्रधान सुनील चारण ने सभी का आभार जताया। समारोह का संचालन रामनिवास मीणा ने किया।