Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-02-21 at 21.11.10
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

विधायक ने रखवाया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुंतासर में ट्रांसफार्मर जल जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परेशान ग्रामीणों ने विधायक लोक सेवा केंद्र में सूचना दी। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बिजली अधिकारियों से वार्ता कर तुरंत ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर रखवाया व आपूर्ति प्रारंभ की। ग्रामीणों ने बताया कि इससे कुंतासर, लिखमादेसर व धीरदेसर गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। कुंतासर गांव के आदूराम सहू, गणेश सोनी, कालूराम मेघवाल, हेतराम सहू, बाबूलाल सहु, गणेश जांगू, रामकिशन, भगवानाराम मोहन, सांवताराम मेघवाल सहित अनेक ग्रामीणों ने विधायक का आभार प्रकट किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार।

डाक विभाग ने बिग्गा में खोले 61 सुकन्या खाते, सरपंच का जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2024।  बुधवार को क्षेत्र के गांव बिग्गा में भारतीय डाक विभाग द्वारा विभिन्न बचत योजनाओं में खाते खोलने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में 61 बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खोले गए व 10 आधार कार्ड नि:शुल्क बनाए गए। कैम्प में बीकानेर से डाक मेल ओवरसियर डाकघर लादूपुरी गोस्वामी ने भाग लिया व ग्रामीणों को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लादूपुरी ने शिविर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं पोस्टमास्टर हुकमाराम को डाक विभाग की सेवाएं प्रति ग्रामीण तक पहुंचाने की बात कही। इस दौरान हुकमाराम ने बिग्गा सरपंच जसवीर सारण के विशेष सहयोग के लिए उनका आभार जताया। शिविर में कन्याओं के सुकन्या खाते खुलवाने के लिए प्रचार प्रसार के लिए निशांत बीपीएम, नारायण सिंह, श्रृष्टि स्वामी की विशेष प्रयास रहें व पूर्व सरपंच गोपालराम गोदारा, राधाकिशन बावरी, छगनलाल बावरी का भी सहयोग रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में आयोजित हुआ शिविर, खोले बालिकाओं के सुकन्या खाते।

एसडीएम ने किया शेरूणा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने आज ग्राम पंचायत शेरूणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। चौधरी ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की व वार्ड सहित पूरी पीएचसी की व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने पीएचसी परिसर में साफ सफाई रखने व वार्ड में नियमित बेड शीट्स बदलने के निर्देश दिए। इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर व्यवस्था, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, निःशुल्क जांचे, आयुष्मान भारत बीमा योजना, रिकॉर्ड संधारण इत्यादि का पर्यवेक्षण किया गया एवं जरूरी सुधार के लिए निर्देश दिए। पीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी ने किया पीएचसी शेरूणा का निरीक्षण, दिए निर्देश।